pramilawrites.com

Welcome to Pramila Writes – Stories, Poems & Health Tips for a Better Life

गर जीवन में कुछ करना है तो मेहनत तो तुमको करना है

poem 1

गर जीवन में कुछ करना है
तो मेहनत तो तुमको करना है
बिना रुके, बिना थके
जीवन पथ पर बढ़ना है
मन थक जाए, तन थक जाए
जब दिल ना करे कुछ करने का
खुद से कहो
रूकना नहीं, थकना नहीं है
मंजिल हासिल होती नहीं
थककर हारने वालों को
चलने का नाम ही जिंदगी है
पीछे कदम हटाकर रुकने का नहीं
जो करना है
आज से ही शुरू करो
आजकल, आजकल करोगे
तो बस यूं ही हाथ धरकर बैठे रहोगे
क्यों हर काम को कल टालो
जो करना है,आज ही कर डालो
देखो सपने बड़े-बड़े
पर छोटे कदम उठाओ
वरना ऐसा न हो कि
बड़ी छ्लांग लगाने के चक्कर में
तुम औंधे मुंह गिर जाओ
उत्तम स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है
अच्छा करने के लिए
अच्छा सोचना जरूरी है
अच्छा तो वही सोच पाएगा
जिसके पास सुंदर मन, स्वस्थ तन है
तो चलो कुछ समय अपने शरीर को
चुस्त- दुरस्त करने में लगाओ
तो फिर इतना सोचना कैसा
सुबह जल्दी उठो और दौड़ लगाओ
नियमित योग, एक्सरसाइज का नियम बनाओगे
तो ही बॉडी को फिट रख पाओगे
जीवन में कुछ अच्छा करना है
तो चुनौतियों से क्या डरना है
जिंदगी एक जुआं है
कुछ हटकर करना है
तो थोड़ा बहुत जोखिम लेना जरूरी है
अक्सर देखा है हमने
जो आने वाली चुनौतियों से नहीं डरते है
वही जीवन में कुछ अच्छा करते हैं
जीवन में कुछ नया करना है
तो अच्छे, सही लोगो से जुड़ो
सही लोगो की सीख काम आती है बहुत
उनकी अच्छी बातों को
तुम्हें जीवन में ग्रहण करना है
अपने लक्ष्य से ध्यान हटाना ही है
तुम्हारी सबसे बड़ी गलती
एक समय में एक काम करो
अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखो
दो नावों पर सवार होकर
कभी मंजिल नहीं मिलती
कभी हार मत मानो
मुश्किलों से डरे बिना
बिना रुके जो चलता जाएगा
यह तय है कि
एकदिन वह मंजिल जरूर पाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *