जो इंसान गिरगिट की तरह
रंग बदलते हैं
कल आपके साथ थे
आज किसी और के साथ
जो इंसान मीठा बोलते है
ऊपर से तो उनकी बोली मे
फूल झड़ते हैं
और अंदर कड़वाहट भरी होती है
जो इंसान स्वार्थी होते हैं
जब तक आपसे उनका स्वार्थ जुड़ा है
आपका साया बनकर रहेंगे
और स्वार्थ पूरा होते ही
आपको अपनी जिंदगी से
दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंकेंगे
जो न कभी किसी के थे
और न कभी
किसी के हो सकते हैं
जो इंसान आपकी कद्र न करे
जो इंसान हमेशा दूसरों में
कोई न कोई कमी निकालता रहता हो
जिस इंसान की नजर में
पैसा ही सबकुछ हो
जो इंसान हमेशा
हमेशा दूसरों को गलत सलाह देता हो
जो दूसरों की तरक्की से जलता हो
जिसे दूसरों के दुख में खुशी मिले
जो इंसान हमेशा
नकारात्मक बातें करता हो
ऐसे इंसानों से आप
जितना दूर रहेंगे
उतना ही सुकून में रहेंगे।
जो इंसान गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं
Share this post:
Related post:
Share this post:
- Search
- Categories
- Poems
- Stories
- Health
- Life Lessons




