pramilawrites.com

Welcome to Pramila Writes – Stories, Poems & Health Tips for a Better Life

एक पौधे ने बदल दी रामू की सोच

story 1

एक छोटे से शहर में रहता था रामू। बहुत होनहार लड़का था। मन लगाकर पढ़ाई करता, बड़ों का आदर करता सबकी मदद करता। पर उसकी एक आदत थी हर बात में शिकायत करने की। कभी किसी चीज में अच्छाई दिखती ही नहीं। हर चीज में बस कमी नजर आती। हमेशा शिकायत ही करता रहता। अगर बारिश हो जाए तो कहता, मौसम बहुत खराब है, कितनी बारिश हो रही है। बारिश नहीं हो तो कहता, कितनी गर्मी है, बारिश होने का नाम ही नहीं ले रही। यानि बारिश हो जाए तो शिकायत, नहीं हो तो शिकायत। स्कूल में ज्यादा होमवर्क मिल जाए तो कहता, मेरी तो किस्मत ही खराब है। रात को देर से सोए तो बस यही बात, मुझे तो रात को जल्दी नींद आती। सुबह जल्दी उठ जाए तो कहता, मेरी तो नींद ही पूरी नहीं होती।
उसे हमेशा यही लगता कि उसकी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं है। उसकी ऐसी नकारात्मक बातें सुनकर घरवाले परेशान होने लगे। उसके दोस्त धीरे धीरे उससे दूर होने लगे।
घरवाले बहुत समझाने की कोशिश करते, बेटा हर परिस्थिति में कुछ अच्छा ढूंढना सीखो। पर रामू को तो किसी की बातों का जैसे कोई असर ही नहीं होता। बस एक कान से सुनता दूसरे कान से बाहर निकाल देता।
एक दिन उसके स्कूल में नए टीचर आए। उन्होंने सब बच्चों को एक एक पौधे दिए और कहा, जिसका पौधा सबसे अच्छा बढ़ेगा, उसे इनाम मिलेगा।
रामू ने सोचा, यह पौधा क्या बढ़ेगा। यह सोचकर वह उसकी तरह ध्यान ही नहीं देता। बस बेमन से थोड़ा सा पानी डाल देता। वहीं उसका दोस्त अर्जुन अपने पौधे की अच्छे से देखभाल करता। उसे रोज धूप में रखता, पानी देता। और उससे ढेर सारी बातें करता।
कुछ हफ्तों बाद अर्जुन का पौधा हरा भरा हो गया। जबकि रामू का पौधा सूखकर बेजान सा दिखने लगा।
टीचर ने सभी बच्चों को समझाया, हमारे विचार भी पौधे की तरह ही बढ़ते हैं।
अगर हम अपने मन को मेहनत, अच्छी सोच और खुशी से सींचे तो हमारी जिंदगी भी हरे पौधे की तरह खिल उठेगी। लेकिन अगर हम हर समय शिकायत ही करते रहेंगे एवं नकारात्मक बातें ही सोचते रहेंगे तो हमारा मन भी सूखे पौधे की तरह हो जाएगा। एवं जिंदगी मुरझा जाएगी।
मुश्किलें तो सबकी जिंदगी में आती हैं लेकिन समझदार इंसान वही होता है जो हर परिस्थिति में कुछ अच्छा ढूंढ ले।
हमारे विचार हमारी जिंदगी को प्रभावित करते हैं। पॉजिटिव सोच और मेहनत से मुश्किल हालात भी बेहतर बनाए जा सकते हैं। आप अपनी सोच बदल दो तो जिंदगी बदल जाएगी।

Share this post:

2 thoughts on “एक पौधे ने बदल दी रामू की सोच”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *