स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। गर हमारे पास सबकुछ है पर उत्तम स्वास्थ्य नहीं है तो सब बेकार है। इसलिए हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने शरीर का ध्यान रखें।
इसके लिए हमें अपने जीवन में कुछ अच्छी आदतों को अपनाना होगा:-
* सबसे पहले सुबह उठकर एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। अगर आप चाहें तो पानी में शहद या नींबू मिला सकते हैं। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी। एवं डाइजेशन अच्छा रहेगा।
* सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज एवं वॉक करें। इससे शरीर सारा दिन चुस्त दुरस्त रहेगा। एवं वजन कंट्रोल रहेगा।
* अपना कुछ समय डीप ब्रीदिंग एवं मेडिटेशन को जरूर दें। इससे stress एवं anxiety कम होगी।
* 10 से 15 मिनट सुबह की धूप जरूर लें। इससे विटामिन डी मिलेगा जिससे हड्डियां मजबूत होंगी। एवं मूड अच्छा रहेगा।
* अपना screen time कम करें। पूरे दिन मोबाइल में लगे रहना, देर रात तक मोबाइल चलाना, सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना, यह सब गलत आदतें हैं। इसका शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अतः मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। इससे दिमाग शांत रहेगा एवं फोकस बढ़ेगा।
* Healthy breakfast लें। जैसे फल, ओट्स, स्प्राउट एवं अंडे यदि आप खाते हैं तो जरूर लें।
* जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, मोमोज, चाउमीन के सेवन से परहेज करें। तला भुना, मसालेदार चीजें कम खाएं। चीनी कम करें।
* रात को जल्दी सोने की आदत डालें। एवं सुबह जल्दी उठें।
* हमेशा पॉजिटिव रहें। निगेटिव सोचना, निगेटिव लोगों के साथ रहना हमें मानसिक रूप से बीमार करता है।।
* फल, हरी सब्जियों का सेवन करें।
* प्रोटीन के लिए दालें, पनीर, दही, अंडे का सेवन करें।
* हार्मोन संतुलन के लिए, हेल्दी ब्रेन के लिए नट्स, बीज, एवाकाडो एवं घी लें।
* पानी अधिक मात्रा में पिएं। क्योंकि पानी टॉक्सीन को बाहर निकालता है। कब्ज से बचाता है एवं थकान को कम करता है।
* Sedentary lifestyle आज की सबसे बड़ी समस्या है। अतः शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। जैसे योग, प्रणायाम, साइक्लिंग या तेज वॉकिंग। इससे हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। एवं बोन डेंसिटी बढ़ती है। बॉडी एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज करती है। जो मूड को अच्छा रखता है।
* उत्तम स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि हम इन गलत आदतों से दूर रहें।
* स्मोकिंग, शराब का सेवन। इससे हमारे हार्ट, लंग्स खराब हो जाते हैं एवं प्रतिरक्षा प्रणाली भी प्रभावित होती है।
* अकेलापन (loneliness) स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। सामाजिक जुड़ाव से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
* साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर कराएं। इससे बीमारी की शुरूआत में पता लगाकर उसका इलाज किया जाना संभव होता है।
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकते हैं।
फिट और हेल्दी कैसे रहें
Share this post:
Related post:
Share this post:
- Search
- Categories
- Poems
- Stories
- Health
- Life Lessons



