तुम खुद को कभी
कमजोर मत पड़ने देना
अपने आपको इतना मजबूत बनाए रखना
कि विपरीत परिस्थिति भी
तुम्हें बदल न सके
बल्कि तुम हालातों को बदल दो
लोग कोशिश करेंगे
तुम्हें गिराने की
कभी गिर भी जाओ
तो घबराना मत
गिरना कोई बड़ी बात नहीं है
बस गिरकर उठ जाना बड़ी बात है
हो सकता है कभी अपने ही
तुम्हारा साथ छोड़ दें
पर तुम अपना साथ कभी मत छोड़ना
कभी खुद को अकेला महसूस मत करना
जब सारी दुनियां तुम्हारा साथ छोड़ दे
तब तुम खुद के साथ खड़े रहना
फिर तुम्हें कोई नहीं हरा पाएगा
डर से भागो मत
उसका सामना करना सीखो
क्योंकि तुम डर से जितना भागोगे
डर तुम्हें उतना ही
डराने की, हराने की कोशिश करेगा
तुम जितना डर को हराओगे
उतना ही मजबूत बनते जाओगे
जब कभी जिंदगी में
दुखों का पहाड़ टूट पड़े
तो रोकर मन हल्का कर लेना
पर रोकर, आंसू पोंछकर
फिर से खड़े हो जाना
रोना किसी कमजोर व्यक्ति की निशानी नहीं है
रोने से मन पर रखा बोझ
उतर जाता है
और मजबूत हो जाता है
दुखों का सामना करने के लिए
तुम खुद को इतना मजबूत बनाओ
अपनी ऐसी पहचान बनाओ
कि परिस्थिति तुम्हारी पहचान न बदले
बल्कि हर परिस्थिति में
तुम अपनी पहचान बना सको।
तुम खुद को कभी कमजोर मत पड़ने देना
Share this post:
Related post:
Share this post:
- Search
- Categories
- Poems
- Stories
- Health
- Life Lessons




