
गर जीवन में कुछ करना है
तो मेहनत तो तुमको करना है
क्योंकि जीवन की राह आसान नहीं
हर मोड़ पर परीक्षा होती है
जो हिम्मत से आगे बढ़ता है
सफलता उसी की साथी होती है।
बिना रुके, बिना थके
जीवन पथ पर बढ़ना है
हार मिले तो घबराना मत
गलतियों से सीखते जाना
हर नई सुबह एक अवसर है
अपने सपनों को सच बनाना।
जब दिल न करे
कुछ करने का
तब खुद से कहो, कहते रहो
रुकना नहीं है, थकना नहीं है
मंजिल हासिल होती नहीं
थककर हारने वालों को
चलने का नाम ही जिंदगी है
पीछे कदम हटाकर रुकने का नहीं।
जो करना है
आज से ही शुरु करो
आजकल आजकल करोगे
तो यूं ही हाथ धरकर बैठे रहोगे।
समय बड़ा अनमोल है
इसे व्यर्थ कभी न गंवाना
आज का काम आज ही करना
कल के भरोसे मत जाना
क्यों हर काम को कल पर टालो
जो करना है, आज ही कर डालो।
छोटी – छोटी अच्छी आदतें
जीवन को महान बनाती हैं
अनुशासन और आत्मविश्वास
हर मंजिल तक पहुंचाती है।
सपनों को पंख तभी मिलते हैं
जब कर्मों में ईमान होता है
मेहनत करने वाले इंसान का
हर दिन नया सम्मान होता है।
देखो सपने बड़े- बड़े
पर छोटे कदम उठाओ
वरना ऐसा न हो कि
बड़ी छलांग लगाने के चक्कर में
तुम नीचे ही गिर जाओ।
चलो उठो, नया सबेरा है
अब खुद को पहचानो तुम
मेहनत, साहस और विश्वास से
सफलता का दीप जलाओ तुम।





