pramilawrites.com

Welcome to Pramila Writes – Stories, Poems & Health Tips for a Better Life

जो पास है,वही खास है

जो पास है वही खास है एक प्रेरणादायक हिंदी कविता

पता है! आप हमेशा
परेशान क्यों रहते हैं
क्योंकि आप हमेशा
अपनी जिंदगी की कमियों को
गिनते रहते हैं
आपके माइंड में
बस यही चलता रहता है
कि मेरे पास यह नहीं है
मेरे पास वो नहीं है
जो नहीं मिला
उसके पीछे क्यों भाग रहे हो
जो मिला है
उसकी कद्र करना सीखो न।

जो नहीं है, उसकी चिंता में
जो पास है, उसे भी खो रहे हो
आने वाले कल की सोचकर
आज की खुशियों को
खुद से दूर कर रहे हो।

कभी सोचा है तुमने
जो नहीं मिला, वह कुछ है
और जो मिला है
वह बहुत कुछ है।

भगवान ने तुम्हें
खाली हाथ नहीं भेजा है
उसने सांसों की एक दुनियां दी
अपनों का साथ दिया
महसूस करने को दिल दिया
चलने के लिए पैर दिए
देखने के लिए आँखें दी
कभी इस पर गौर किया है आपने
कि जो पास है, वही खास है।

फिर तुम बैठे-बैठे
उन चीजों का हिसाब क्यों करते हो
जो तुम्हारे पास नहीं है
यह क्यों भूल जाते हो
कि जिंदगी ने तुम्हें
कितना कुछ दिया है।

कभी सोचा है तुमने
कि तुम्हारी सांसों का चलना
हर सुबह आंखों का खुलना
अपनों का चेहरा दिखना
किसी का जिंदगी की राहों में
यूं ही मिलना
और प्यार से खैरियत पूछना
ये सब किसी दौलत से
कम है क्या!

अपना नजरिया बदलकर देखो
फिर तुम्हें महसूस होगा
कि तुम्हारी जिंदगी में भी
बहुत कुछ ऐसा है
जिसके लिए किसी और की
आँखें तरसती होंगी।

इसलिए जो मिला है
उसकी कद्र करना सीखो
जो नहीं मिला
उसके पीछे भागकर
जिन्दगी की खुशियां
बर्बाद मत करो।

क्योंकि ऊपरवाला
जो देता है न
अच्छा ही देता है
वो सिर्फ चीजें नहीं देता
वह समय देता है
लोग देता है
मौके देता है
और हर नई सुबह के साथ
फिर से शुरुआत करने का
एक और मौका देता है।

फिर भी आप
कहते रहते हैं
“काश! मेरे पास ये होता…”
“काश! मेरी जिंदगी ऐसी होती…”
ये’ काश’ कहना छोड़ो
और जो मिला है
उसकी कद्र करना सीखो।

अपने लोगों को वक्त दो
मन को सुकून दो
छोटी छोटी खुशियों को
दिल से महसूस करना सीखो।

क्योंकि जिंदगी बहुत बड़ी है
यह चीजों से नहीं बनती
कभी एक मुस्कान
कभी किसी का साथ
कभी एक प्यारी सी बात
और कभी किसी की दुआ
इसे और भी
खूबसूरत बना देती है।

इसलिए अपनी जिंदगी को
कमी की नजर से नहीं
कृतज्ञता की नजर से देखो।

जो नहीं मिला
उसका अफसोस
कब तक करते रहोगे?

जो मिला है
उसका शुक्रिया तो अदा करो।

हरदिन मुस्कुराकर खुद से कहो
“मेरे पास बहुत कुछ है,
बस मुझे
उसे पहचानना सीखना है।”


Share this post:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *