pramilawrites.com

Welcome to Pramila Writes – Stories, Poems & Health Tips for a Better Life

जैसा माहौल चुनोगे, वैसी ही राह बनाओगे

सकारात्मक सोच और सही राह पर प्रेरणादायक कविता


तुम जैसा माहौल चुनोगे
वैसी ही राह बनाओगे
यह बात सौ आने सच है।

तुम कभी
अपनी किस्मत को दोष देते हो
कभी तुम्हें लगता है
हालात विपरीत दिशा में
चल रहे हैं
पर कभी सोचा है
कि तुम्हारी सोच में
कितना बदलाव आया है?

जैसी आपकी संगत है
आप जिस तरह के लोगों के
बीच में रहते हैं
वैसी ही आपकी सोच
बन जाती है
वैसी ही बातें आपके
मन में उतरती हैं।

आप छोटे लोगों के
बीच में रहेंगे तो
आपकी सोच भी
छोटी होती चली जाएगी
फिर आप
कुछ बड़ा,कुछ अच्छा करने की
सोचेंगे ही नहीं।

अगर आपके चारों ओर का माहौल
निराशा से भरा होगा तो
उम्मीद भी छोटी लगने लगेगी
हर बात में बस हार दिखाई देगी
जीत तो कोसों दूर खड़ी लगेगी।

गर आपके आसपास का माहौल
ऐसे लोगों से भरा पड़ा है
जो हमेशा यही कहते- रहते हैं
फलां काम बहुत कठिन है
हमसे ये नहीं हो सकता
हमसे वो नहीं हो सकता
उनकी बातें आपके मन में घर कर जाएंगी
और आप कुछ करने से पहले ही
हार मान जाओगे।

लेकिन अगर आपके आसपास
ऐसे लोग हों
जिनकी सोच अच्छी हो
जो कुछ बड़ा करने की सोचते हैं
जो गिरकर उठना जानते हैं
जो मुश्किलों से लड़कर
आगे बढ़ते हैं
जो अपने सपनों को
सच करने का हौंसला रखते हैं
तो उनकी हिम्मत भी
हमारे भीतर उतरने लगती हैं।

हमारे अंदर भी
साहस आ जाता है
कुछ बड़ा करने का
मुश्किलों से लड़ने का।

बदलाव एक दिन में नहीं आता
लेकिन हर दिन की छोटों कोशिश
एकदिन बड़ा बदलाव जरूर लाती है।

इसलिए ऐसे लोगों के आसपास रहो
जो तुम्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे
जो तुम्हारे सपनों पर विश्वास करे
उन्हें एक नई उड़ान दे
ऐसे लोगों से
हमेशा दूरी बनाकर रखो
जो तुम्हारी बस
कमियां ही गिनाता हो।

उन लोगों को
हमेशा अपने करीब रखना
जो तुम्हें छोटा नहीं
बेहतर बनने की वजह दे
जो तुम्हारी उड़ान से डरे नहीं
बल्कि तुम्हें आसमान छूने का
हौंसला दे।

क्योंकि तुम
जैसे लोगों के साथ रहोगे
वैसी ही तुम्हारी सोच बनेगी
आज तुम जैसा सोचोगे
कल वैसा ही निर्णय लोगे
आज जैसा निर्णय लोगे
कल वैसा ही कर्म होगा
और तुम्हारे कर्म ही
तुम्हारी जिंदगी की कहानी लिखेंगे।

इसलिए अपनी सोच को
अच्छी बनाओ
अपने शब्दों को संभालो
अपनी संगत का संभालो
क्योंकि यही छोटी- छोटी चीजें
तुम्हारे बड़े। भविष्य की
नींव रखती हैं।

अगर हौसले बुलंद हों
तो कठिन रास्ते भी
मंजिल की बाधा नहीं बन सकते
गर खुद पर विश्वास हो
तो किसी का कुछ कहना
कोई मायने नहीं रखता।

माहौल बदलोगे तो सोच बदलेगी
सोच बदलेगी तो कदम बदलेंगे
कदम बदलेंगे तो राह बदलेगी
और राह बदलेगी तो
एकदिन पूरी जिंदगी बदल जाएगी।

तुम हमेशा शिकायत करनेवालों
हार माननेवालों के बीच रहोगे
तो जो तुम्हारे पास है
उसे भी खो दोगे
इसलिए तुम हमेशा
मन में नई उम्मीद जगानेवालों
कोशिश करनेवालों के साथ रहना।

क्योंकि भविष्य कहीं दूर बैठकर
हमारा इंतजार नहीं करता
वह तो आज की सोच
आज की आदत और
आज की मेहनत से बनता है।

तो आज से अपने माहौल को चुनो
अपनी सोच को चुनो
अपनी संगत को चुनो
और अपने सपनों को चुनो
क्योंकी जिंदगी की दिशा
अक्सर वहीं बदलती है
जहां इंसान पहली बार
अपने लिए सही चुनाव करता है।









Share this post:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *