pramilawrites.com

Welcome to Pramila Writes – Stories, Poems & Health Tips for a Better Life

छोटे कदम,बड़ी सफलता

छोटे कदम, बड़ी सफलता।एक प्रेरणादायक हिंदी कविता।


छोटे कदम, बड़ी सफलता दिलाते हैं
इस बात को हमेशा ध्यान रखना
अपनी जिंदगी को लेकर
आपके बहुत बड़े सपने हैं
बड़े सपने देखना अच्छी बात है
क्योंकि इंसान जब
बड़े सपने देखेगा
तभी तो उसे पूरा करने की सोचेगा।

पर सिर्फ सपने देखना ही
महत्वपूर्ण नहीं हैं
जरूरी है सपनों को
साकार करने की दिशा में
अपने कदम बढ़ाना।

और एक तुम हो कि
अपनी मंजिल की दिशा में
पहला कदम उठाने से ही डर रहे है हो।

कभी तुम सोचते हो
अभी सही समय नहीं है
कभी सोचते हो
अभी हालात सही नहीं है
थोड़ा बाद में शुरुआत करुंगा।

यह बात हमेशा ध्यान रखना कि
वक्त तुम्हारे पास चलकर नहीं आएगा
वक्त तुम्हारे लिए रुकेगा नहीं
चाहे कैसी भी परिस्थितियां हो
वक्त को अपने अनुकूल
बनाना पड़ता है।

अगर किसी काम की
शुरुआत करने के लिए
अच्छे समय का इंतजार करते रहोगे
तो समय यूं ही हाथ से
फिसलता चला जाएगा
और तुम यूं ही
बैठे रह जाओगे
गर आज शुरुआत करोगे
तो ही कल आगे बढ़ पाओगे।

अपने सपनों को साकार
करने की दिशा में
पहला कदम उठाओ तो सही
एक कदम ही काफी होता है
राह को आसान बनाने में।

हर सफर की शुरूआत
एक छोटे से कदम से होती है
आप धीरे- धीरे चलते रहो
रास्ता खुद व खुद
आसान होता जाएगा।

छोटी कोशिश छोटी नहीं है होती
इसमें जीवन के बड़े अनुभव
छुपे होते हैं
हर कोशिश मंजिल तक
पहुंचने की सीढ़ी है।

क्योंकि सपने सिर्फ
सोचने से हकीगत में नहीं बदलते
इसके लिए छोटी -छोटी कोशिशें
करनी पड़ती हैं
छोटे- छोटे कदम उठाने पड़ते हैं
ये छोटे- छोटे प्रयास ही
कल की नींव तैयार करते हैं।

जैसे बूंद- बूंद पानी
सागर को भर देता है
जैसे हर चढ़ाई पर थोड़ा चलकर ही
पर्वत के शिखर तक
पहुंचा जा सकता हैं
वैसे ही छोटे- छोटे कदम
छोटे- छोटे प्रयास
मंजिल तक पहुंचने का
रास्ता तैयार करते हैं।

अपने लक्ष्य को पाने के लिए
आगे कदम बढ़ाने पड़ते हैं
संघर्ष करना पड़ता है
मेहनत करनी पड़ती है
मेहनत के छोटे- छोटे पल ही
बड़े बदलाव में ढलते हैं।

आज का यह छोटा प्रयास ही
कल सफलता की नई कहानी बन जाएगा
और वह सपना जो कभी तुमने
खुली आंखों से देखा था
जो महज एक सपना था
हकीगत बनकरतुम्हारे सामने खड़ा होगा।

इसलिए शुरुआत छोटी हो तो
उसे कम मत समझना
क्योंकि आज उठाया गया
छोटा सा कदम
कल तुम्हारी पहचान बना सकता है
पहला कदम ही सबसे जरूरी है
बस तुम्हें रुकना नहीं है
बिना डरे, बिना थके
बस चलते जाना है।






Share this post:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *