pramilawrites.com

Welcome to Pramila Writes – Stories, Poems & Health Tips for a Better Life

आप खुद से ये कहिए…

आप खुद से ये कहिए
मुझे अपने आप पर पूरा विश्वास है
और मैं अपने किए किसी काम पर
संदेह नहीं करूंगा।
आप खुद से ये कहिए
मैं सशक्त हूं, समर्थवान हूं
मैं कुछ भी कर सकता हूं।
आप खुद से कहिए
मैं अपनी तुलना किसी से नहीं करूंगा
क्योंकि जो मुझमें है,वह दूसरों में नहीं है
और जो दूसरों में है,वह मुझमें नहीं है
इसलिए मैं दूसरों से अलग हूं।
आप अपने आप से कहिए
कि मैं हर परिस्थिति में समान रहूंगा
न सुख में ज्यादा खुश,न दुख में ज्यादा दुखी।
आप खुद से यह कहिए
मैं हमेशा पॉजिटिव रहूंगा
चाहे कोई कुछ भी कहे
उनकी बातों का खुद पर
नकारात्मक असर नहीं पड़ने दूंगा।
आप खुद से यह भी कहिए
मैं हमेशा खुशी को चुनूंगा
जो चीजें मुझे खुशी नहीं देती
उनको मैं नजरंदाज करूंगा
चाहे वह कुछ भी हों।
आप अपने आप से यह कहिए
मैं अपनी ऊर्जा
अच्छे कामों के लिए खर्च करूंगा
गलत काम करके,
बेकार लोगों के बारे में सोचकर
मैं अपनी ऊर्जा, अपना समय
बर्बाद नहीं करूंगा।
आप खुद से ये कहिए
मैं बहुत मजबूत हूं, शक्तिशाली हूं
कोई चीज मुझे
आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती।
आप खुद से कहिए
मैं सफलता के योग्य हूं
और अपने प्रयासों से उसे
हासिल करके रहूंगा।
आप खुद से कहिए
मैं मजबूत हूं, शक्तिशाली हूं
मुझे कोई नहीं हरा सकता।
सचमुच! आप अपने आप से
हर रोज यह कहेंगे
तो आपकी जिंदगी बदल जाएगी।
क्योंकि हमारी जिंदगी बाहर से नहीं
अंदर से बदलती है।
अपने आप से यह कहना जरूरी है
क्योंकि आप अपने आप से
जो बातें करते हैं
वही आपकी सोच बनती है
और वही सोच आपकी किस्मत बनाती है

आप खुद से ये कहिए: इस कविता से हमें यह सीख जरूर लेनी चाहिए कि हमें हर दिन अपने आप से सकारात्मक बातें करनी चाहिए। कठिन परिस्थितियों में भी यदि हम स्वयं पर विश्वास रखें और अच्छे विचारों को अपनाएं, तो जीवन की चुनौतियों का सामना करना आसान हो जाता है। सकारात्मक सोच आत्मविश्वास बढ़ाती है। और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।










Share this post:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *