तुम खुद को कभी
कमजोर मत पड़ने देना
अपने आपको इतना मजबूत बनाए रखना
कि विपरीत परिस्थितियां भी
तुम्हें बदल न सकें
बल्कि तुम हालातों को बदल दो।
लोग कोशिश करेंगे
तुम्हें गिराने की
कभी गिर भी जाओ
तो घबराना मत
गिरना कोई बड़ी बात नहीं है
बस गिरकर उठ जाना
बड़ी बात है।
हो सकता है
कभी अपने ही
तुम्हारा साथ छोड़ दें
पर तुम अपना साथ
कभी मत छोड़ना।
तुम खुद को
कभी अकेला महसूस मत करना
जब सारी दुनियां
तुम्हारा साथ छोड़ दे
तब तुम
खुद के साथ खड़े रहना
फिर तुम्हे
कोई नहीं हरा पाएगा।
डर से भागो मत
उसका सामना करना सीखो
क्योंकि तुम
डर से जितना भागोगे
डर तुम्हे उतना ही
हराने की कोशिश करेगा।
लेकिन तुम
जितना डर को हराओगे
उतना ही मजबूत बनते जाओगे।
जब कभी जिंदगी में
दुखों का पहाड़ टूट पड़े
तो रोकर
मन हल्का कर लेना
फिर आंसू पोंछकर
एक नई शुरुआत के साथ
दोबारा खड़े हो जाना।
रोना कमजोरी की निशानी नहीं है
रोने से मन का बोझ
हल्का हो जाता है
और इंसान पहले से अधिक
मजबूत बन जाता है।
दुखों का सामना करने के लिए
तुम खुद को
इतना मजबूत बनाओ
कि परिस्थितियां
तुम्हारी पहचान न बदले
बल्कि हर परिस्थिति में
तुम अपनी
एक अलग पहचान बना सको।
अपने सपनों को
कभी मरने मत देना
हार मानना तुम्हारे लिए
विकल्प नहीं होना चाहिए
क्योंकि हार वही मानते हैं
जो कोशिश करना
छोड़ देते हैं।
तुम कोशिश करना
कभी मत छोड़ना
हर दिन खुद को
पहले से बेहतर बनाना
यही तुम्हारी जीत की
असली शुरुआत है।
याद रखो
तुम जितना खुद पर
विश्वास करोगे
तुम्हारी ताकत
उतनी ही बढ़ती जाएगी।
तुममें वह क्षमता है
जो तुम्हारी किस्मत
बदल सकती है
तुम वो कर सकते हो
जो तुम करना चाहते हो।
रुकना मत, झुकना मत, थकना मत
मंजिलें उन्हीं को मिलती है
जो चलते रहते हैं
तूफान आएंगे, रास्ते रोकेंगे, लोग हंसेंगे
पर तुम अपने लक्ष्य से
कभी न डिगना
आज की मेहनत
कल तुम्हारी पहचान बनेगी
हर दर्द तुम्हे
और मजबूत बनाएगा
हर संघर्ष
तुम्हारी कहानी लिखेगा
अपने सपनों को पंख दो
अपने सपनों को उड़ान दो
क्योंकि तुम वो कर सकते हो
जो तुम चाहते हो।





