pramilawrites.com

Welcome to Pramila Writes – Stories, Poems & Health Tips for a Better Life

खुद के लिए थोड़ा समय: स्वस्थ और खुश रहने की आसान आदतें

खुद के लिए थोड़ा समय: स्वस्थ रहने के लिए लाभदायक लेख


खुद के लिए थोड़ा समय निकालना जरूरी है अगर स्वस्थ रहना है तो।एक कहावत है स्वास्थ्य ही परम धन है । अर्थात उत्तम स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। हमारे पास कितना भी धन क्यों न हो! जीवन की कितनी भी सुख – सुविधाएं क्यों न हो! अगर हमारे पास अच्छा स्वास्थ्य नहीं है तो सबकुछ बेकार है। सबकुछ होते हुए भी हम इन सुविधाओं का आनंद नहीं ले सकते।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने काम और जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने शरीर के लिए थोड़ा भी समय नहीं निकाल पाते या निकालना नहीं चाहते। कहते हैं न जहां चाह वहां राह। अगर आप दृढनिश्चय कर लें कि अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय अपने शरीर के लिए निकालना है तो यह असंभव नहीं है।
समय पर खाना नहीं खाना, व्यायाम के लिए समय नहीं निकालना, देर रात तक मोबाइल चलाना यह सब गलत आदतें हैं।
शुरुआत में हमें इन छोटी – छोटी आदतों से कोई खास फर्क महसूस नहीं होता, लेकिन धीरे – धीरे यही आदतें हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगती हैं।
इसलिए जरूरी है कि हम अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकाले और अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करें।

स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में इन आदतों को शामिल करें:-

*सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले हमें एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए़। अगर आप चाहें तो पानी में नींबू या शहद मिला सकते हैं।। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। एवं डाइजेशन भी अच्छा रहता है।
*सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज ,योग एवं मॉर्निंग वॉक जरूर करना चाहिए। इससे हमारा शरीर सारे दिन चुस्त – दुरुस्त रहता है एवं वजन भी कंट्रोल रहता है।
*5 – 10 मिनिट डीप ब्रीदिंग या मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपका मन शांत रहेगा।stress एवं Anxiety कम होगी।
*10-15 मिनिट सुबह की धूप जरूर लें।। इससे हमें विटामिन D मिलता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। एवं मूड अच्छा रहता है।
*Healthy Breakfast लें। जैसे फल, ओट्स, स्प्राउट्स। यदि आप अंडे खाते हैं तो जरूर लें।
*जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, ममोज, चाउमीन के सेवन से परहेज करें। तला भुना, मसालेदार चीजें कम खाएं। चीनी कम करें।
*रात को जल्दी सोने की आदत डालें। एवं सुबह जल्दी उठें।*हमेशा पॉजिटिव रहें। निगेटिव सोचना, निगेटिव लोगों के साथ रहना हमें मानसिक रूप से बीमार करता है।
*फल, हरी सब्जियों का सेवन करें। प्रोटीन के लिए दालें, पनीर, दही, अंडे का सेवन करें।
हार्मोन संतुलन के लिए, हेल्दी ब्रेन के लिए नट्स, बीज, एवोकाडो एवं घी लें।
*पानी अधिक मात्रा में पिएं। क्योंकि पानी Toxins को बाहर निकालता है। कब्ज से बचाता है। एवं थकान को कम करता है।
*Sedentary Lifestyle आज की सबसे बड़ी समस्या है।
शरीर को एक्टिव रखने के लिए हमें कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। जैसे योग, प्रणायाम, साइकिलिंग या तेज वॉकिंग।
इससे हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। एवं Bone Density बढ़ती है। एंडोर्फिन हार्मोन बॉडी रिलीज करती है। जो हमारे मूड को अच्छा रखता है।
*अपना स्क्रीन टाइम कम करें। पूरे समय मोबाइल में लगे रहना, देर तक मोबाइल चलाना, सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना। यह सब गलत आदतें हैं। इसका हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
अतः मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा एवं फोकस बढ़ेगा।
*बैठे रहने की आदत कम करें। अगर आपका ज्यादातर समय कुर्सी पर गुजरता है तो बीच- बीच में उठकर चलें। घर के छोटे- मोटे काम करना, सीढ़ियों का इस्तेमाल करना या कुछ देर पैदल चलना रोज की गतिविधि बढ़ाने में मदद कर सकता है।
*नकारात्मकता से दूरी बनाएं। जीवन में परेशानियां सभी के जीवन में आती हैं। हर समय सकारात्मक रहना आसान नहीं होता। लेकिन परेशानियों के बीच भी समाधान खोजना जरूरी है। अपनों से बात करना भी मन हल्का कर देता है।
*आजकल हम एक ही घर में रहकर मोबाइल में इतने व्यस्त रहते हैं कि एक- दूसरे के लिए ही समय नहीं निकाल पाते। कभी- कभी मोबाइल एक तरफ रखकर परिवार के साथ बैठकर बातचीत करें। अपनों के साथ बिताया समय मन को खुशी देता है।
सामाजिक जुड़ाव से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।।
*साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर कराएं। इससे बीमारी की शुरुआत में पता लगाकर उसका इलाज किया जाना संभव होता है।

स्वस्थ रहने के लिए बहुत बड़ा बदलाव जरूरी नहीं

अक्सर हम सोचते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी पूरी जिंदगी बदलनी पड़ेगी। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।
आप आज से केवल 10 मिनट पैदल चलना शुरू कर सकते हैं। अपने भोजन में एक फल शामिल कर सकते हैं। रात को मोबाइल थोड़ी देर पहले बंद कर सकते हैं।या दिन में कुछ समय अपने परिवार के साथ बैठ सकते हैं। धीरे – धीरे यही छोटी छोटी बातें आपकी आदत बन जाएंगी।
मेरी नज़र में स्वस्थ जीवन का मतलब केवल बीमारी से दूर रहना नहीं है। स्वस्थ जीवन का मतलब है- हम अपने शरीरका ध्यान रखें। अच्छा भोजन करें। पर्याप्त नींद लें। अपने आसपास के लोगों के साथ खुश रहने की कोशिश करें।
अगर आज हम अपने स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालेंगे तो आने वाले समय में हमारा शरीर और मन दोनों हमें इसका अच्छा परिणाम देंगे।
छोटी शुरुआत कीजिए। अपनी गति से आगे बढ़े। और अपनी सेहत को अपनी जिन्दगी की प्राथमिकता बनाइए।





Share this post:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *