खाना खाने के बाद टहलने के फायदे बहुत हैं। शायद आपने इस बात पर गौर नहीं किया होगा।स्वस्थ रहने के के लिए जितना जरूरी अच्छा खान – पान है। उतना ही जरूरी है नियमित व्यायाम। हम अक्सर ध्यान नहीं देते, लेकिन हमारी छोटी – छोटी आदतें भी हमारी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। इसी ही एक एक आसान और फायदेमंद आदत है – खाने के बाद कुछ देर टहलना।
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वह भोजन के बाद आराम से सोफे पर बैठकर मोबाइल चलाने लग जाते हैं या बिस्तर पर लेट जाते हैं। हम इस बात पर गौर ही नहीं करते कि खाना खाने के बाद बैठना या सोना स्वास्थ्य की दृष्टि से कितना हानिकारक है।
अगर हम खाना खाने के बाद टहलने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इसके लिए कठिन व्यायाम की जरूरत नहीं है। और न ही जिम जाने की। बस कुछ मिनट की सैर ही काफी है।
तो आख़िर खाना खाने के बाद टहलना क्यों फायदेमंद माना जाता है और इसे सही तरीके से कैसे करना चाहिए?आइए जानते हैं,इस लेख में-
भोजन के बाद टहलने से क्या लाभ होता है?
जब हम भोजन करते हैं, तो शरीर उस भोजन को पचाने और उससे ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करता है। अगर हम भोजन के बाद थोड़ी शारीरिक गतिविधि करते हैं तो यह शरीर को सक्रिय बनाए रखने में मदद करती है।
हल्की- फुल्की वॉक करने पर शरीर की मांसपेशियां काम करती है और शरीर में रक्त का संचार भी सक्रिय रहता है। इसी कारण खाना खाने के बाद पैदल चलने की आदत को एक आसान और उपयोगी दैनिक गतिविधि माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रात में संतुलित भोजन करना चाहिए। जो आसानी से पच सके। रात को खाने के बाद टहलने की आदत फायदेमंद हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से इसे फॉलो करें।
रात में खाने के बाद टहलने के फायदे
1. पाचनतंत्र मजबूत रहता है –
रात में खाने के बाद टहलने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। पैदल चलने से पेट और आंतों की सक्रियता बढ़ती है। जिससे गैस्ट्रिक एंजाइम तेजी से रिलीज होते हैं। यह प्रक्रिया कब्ज को जड़ से खत्म करने में सहायक है। जो लोग खाने के बाद नियमित रूप से टहलते हैं, उनमें अपच और भारीपन की शिकायत काफी हद तक कम हो जाती है।
2. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए खाना खाने के बाद टहलने के बहुत फायदे है। भोजन के तुरंत बाद टहलने से शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ती है। एवं ब्लड में शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता।भोजन के बाद टहलना टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में बहुत प्रभावी होता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
नियमित रूप से पैदल चलना हार्ट को हेल्दी बनाने वाली सबसे आसान फिजिकल एक्टिविटी में से एक माना जाता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। हृदय स्वास्थ्य को स्पोर्ट करता है।
पेट फूलने और भारीपन में राहत
कई लोगों को खाना खाने के बाद गैस और पेट फूलने जैसी परेशानी महसूस होती है। पेट में भारीपन लगता है। ऐसे में खाने के बाद आराम करने की बजाय कुछ देर टहलना फायदेमंद होता है।
वजन कम करने में मदद करता है
डिनर के बाद वॉक नियमित रूप से करना चाहिए़। इससे कैलोरी बर्न करने और सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
दिनभर की निष्क्रियता कम करने में मदद
आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करना सामान्य हो गया है। घर में भी हम लगातार कई घंटों तक मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं।
भोजन के बाद थोड़ी देर चलना दिनभर की निष्क्रियता को तोड़ने का आसान तरीका है।
नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है
रात को खाने के बाद टहलने से शरीर और मन रिलैक्स होता है। जिससे अच्छी और गहरी नींद आती है।
तनाव कम करने में मदद
रात को खाने के बाद टहलने से मानसिक तनाव कम करने और और दिनभर की थकान दूर करने में मदद मिलती है।
भोजन के बाद टहलने की आदत कैसे बनाएं?
किसी भी अच्छी आदत को अपनाने के लिए शुरुआत छोटी करनी चाहिए।
अगर आप भोजन के बाद बिल्कुल भी नहीं चलते हैं, तो पहले कुछ मिनिट आराम से चलने की आदत डालें। घर के अंदर, छत पर, आंगन में भी टहल सकते हैं।
अगर घर से बाहर वॉक पर जाना थोड़ा उलझन भरा लगता है तो परिवार के किसी सदस्य के साथ जाएं। समय का पता भी नहीं चलेगा और यह आदत धीरे – धीरे आपकी दिनचर्या का नियमित हिस्सा भी बन जाएगी।
छोटी आदत बड़ा फायदा
स्वस्थ रहने के लिए कठिन व्यायाम या लंबे वर्कआउट की जरूरत नहीं होती। हमारी रोजमर्रा की छोटी – छोटी आदतें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।।
भोजन के बाद कुछ देर टहलना भी ऐसी ही एक आदत है। लेकिन सिर्फ खाने के बाद टहलना ही संपूर्ण। स्वास्थ्य की गारंटी नहीं है।इसके लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, व्यायाम और तनावरहित जीवन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
भोजन के बाद टहलते समय इन बातों का ध्यान रखें:-
*भोजन के तुरंत बाद भारी व्यायाम नहीं करना चाहिए।
*शुरु में कुछ देर ही वॉक करें। एवं धीरे चलें।
*बहुत अधिक पेट भरने के बाद असहज महसूस हो तो पहले थोड़ा आराम करें।
*चक्कर, तेज दर्द, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी हो तो रुक जाएं।
*किसी बीमारी या कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर गतिविधि करें।
*आरामदायक जूते पहने।
*अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही चलें।




